Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  यूनियन क्लब का मासिक शुल्क बढ़ा, 30 जून तक बकाया न चुकाया तो फाइन

Dhanbad : यूनियन क्लब की नई कमेटी ने चार जून रविवार को एजीएम में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया और अगले वर्ष के कार्यों पर चर्चा की. क्लब के विकास को लेकर भी विचार-मंथन किया गया. बता दें कि पुरानी कमेटी के सदस्यों के विरुद्ध नामांकन नहीं करने पर विगत 24 मई को ही उनकी जीत तय हो गयी थी. आज एजीएम के बाद चुनाव के स्थान पर जश्न का माहौल रहा.

  पूर्व सचिव पर कार्रवाई की तैयारी

एजीएम में निर्णय लिया गया कि पूर्व सचिव रतनजीत सिंह डांग यदि पिछले एजीएम में स्वीकार किए गए बकाया राशि का भुगतान 30 जून तक नहीं करते हैं तो उसके बाद उनकी सदस्यता टर्मिनेट मानी जाएगी.

 10 हज़ार से ज्यादा बकाया पर 18 प्रतिशत फाइन

एजीएम में निर्णय के बाद सदस्यों को अपना बकाया राशि का भुगतान 30 जून तक कर देने का समय दिया गया. कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि 10 हज़ार रुपये से ज्यादा बकाया होने पर 18% की दर से फाइन लिया जाएगा. साथ ही मासिक सदस्यता शुल्क में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. अब शुल्क 550 रुपये होगा.

  ये थे मौजूद

एजीएम में स्क्रूटनी कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें डॉ एनके सिन्हा, विजय अग्रवाल और संजीव राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई. एजीएम में कार्यकारी अध्यक्ष अमितेश सहाय, सचिव रितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा, के अलावा सरोज सिंह, चरणप्रीत कुमार सिंह, राहुल नारंग, गगन दुदानी, असीत सहाय के अलावा अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही