Search

 
 
 

धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया चिरकुंडा में 100 से अधिक खाता फ्रिज, खाताधारक परेशान

 
Maithon :  बैंक ऑफ इंडिया की चिरकुंडा शाखा के 100 से अधिक खाताधारकों का खाता ई-केवाईसी अपडेट करने के नाम पर फ्रिज कर दिया गया है. जबकि सभी खाताधारकों ने ई-केवाईसी से संबंधित कागजात बैंक में जमा कर दिए हैं. खाता फ्रिज होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वे राशि की निकासी नहीं कर पा रहे हैं. लोग खाता शुरू कराने के लिए दो-तीन माह से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. किसी को बेटी की शादी करनी है, तो किसी को बच्चे के स्कूल की फीस जमा करनी है. लेकिन उनका ई-केवाईसी अपडेट नहीं हो रहा है. बैंक कर्मचारी खाता अपडेट होने में 20-25 दिन लगने की बात कह उन्हें लौटा दे रहे हैं. जबकि नियमानुसार ई-केवाईसी जमा होने के बाद दो दिन में खाता चालू हो जाना चाहिए. मंगलवार को एक खाताधारक ने इस संबंध में मैनेजर शिंटू गोराई से शिकायत की. मैनेजर ने स्टाफ से उस व्यक्ति का जमा ई-केवाईसी फॉर्म मंगवाया, लेकिन फॉर्म नहीं मिला. बैंक मैनेजर ने स्टाफ को फटकार लगाते हुए खाता चालू कर दिया. कुमारधुबी कालीमंडा निवासी पेंशनधारी इंद्रदेव सिंह भी खाता फ्रिज होने से काफी परेशान दिखे. उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी फॉर्म जमा किये तीन माह हो गये, लेकिन अबतक ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया गया है.। कुमारधुबी के शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा निवासी पेंशनभोगी फकीर बाउरी ने भी इस तरह की बात बताई. मैनेजर शिंटू गोराई ने कहा कि अधिक फॉर्म जमा होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. धीरी-धीरे सभी का खाता चालू कर दिया जायेगा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-no-entry-of-heavy-vehicles-in-the-city-from-2-pm-to-10-pm-on-ram-navami/">बोकारो

: रामनवमी पर शहर में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही