Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू के अंगीभूत कॉलेजों में अंतिम दिन तक मिले 33 हज़ार से अधिक आवेदन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (न्यू एजुकेशन पॉलिसी) के तहत 4 वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हुई. आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त की रात 12 बजे तक लगभग 33400 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इनमें से लगभग 29000 विद्यार्थियों ने आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है. अंतिम जानकारी मिलने तक लगभग चार हज़ार से अधिक बच्चों का आवेदन शुल्क बकाया है. यह जानकारी बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल की चेयरमैन डॉ नविता गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि वोकेशनल समेत कई विषयों में भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें वोकेशनल के साथ, कंप्यूटर साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री जैसे विषयों में काफी कम आवेदन मिले हैं. बता दें कि बीबीएमकेयू के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत कॉलेजों में आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी हैं. संबद्ध कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी.

 इतिहास और कॉमर्स में नामांकन के लिए मारामारी

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नामांकन में कुछ लोकप्रिय विषयों में सीट से कई गुना अधिक विद्यार्थियों ने नामांकन के लिए आवेदन दिया है. इन विषयों में इतिहास, कॉमर्स, हिंदी, इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस शामिल हैं. पीके राय कॉलेज में इतिहास के लिए लगभग 1500, एसएसएसएनटी महिला कॉलेज में 1000, आरएस मोर कॉलेज में 1400, आरएसपी कॉलेज झरिया में 800, बीएसके कॉलेज मैथन में 950 आवेदन मिले हैं. कॉमर्स में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में 700 आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में 150, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में 400, आरएसपी कॉलेज झरिया में 250, बीएसके कॉलेज मैथन में 250 आवेदन मिले हैं, जो सीटों की तुलना में काफी अधिक है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-29-disputes-settled-in-lok-adalat/">धनबाद:

लोक अदालत में हुआ 29 विवादों का निपटारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही