Search

 
 
 

धनबाद  : 22 सेंटरों पर 7000 से अधिक परीक्षार्थी 19 जून को देंगे पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा रविवार 19 जून 2022, को जिले के 22 केंद्रों पर होगी. परीक्षा में 7438 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त संदीप सिंह ने शनिवार को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

  22 स्टैटिक दंडाधिकारी, 14 गश्तीदल होंगे तैनात

परीक्षा सामग्री को समय पर केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए गश्ती दल दंडाधिकारी सुबह 6:30 बजे तक जिला कोषागार पहुंचेंगे. यहां से परीक्षा सामग्री लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे. 8:30 बजे तक केंद्र अधीक्षक को सामग्री सौंप देंगे. परीक्षा की समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका एवं अन्य गोपनीय कागजात के सीलबंद पैकेट्स को प्राप्त कर जिला कोषागार में जमा कराएंगे. परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी हर परीक्षार्थी का बायोमैट्रिक अटेंडेंस लेंगे. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के लिए 22 स्टैटिक दंडाधिकारी, 14 गश्तीदल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ 6 सुरक्षित दंडाधिकारी तथा जिला कोषागार में 8 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

  इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

झरिया गुजराती हिंदी हाई स्कूल, एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय एलसी रोड धनबाद, अपग्रेडेड हाई स्कूल बिरसा मुंडा पार्क के पास लोवाडीह, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर धनसर, बीएसएस महिला कॉलेज एलसी रोड धनबाद, डीएवी हाई स्कूल पुराना बाजार, खालसा हाई स्कूल बैंक मोड़, बीएसएस गर्ल्स हाई स्कूल कंबाइंड बिल्डिंग केंपस, हाई स्कूल पुटकी, मारवाड़ी गर्लस स्कूल अमलापाड़ा झरिया, अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल हीरापुर, धनबाद प्राणजीवन अकैडमी गजुवाटांड, एसएसएलएनटी राजकीय गर्ल्स स्कूल टेलिफोन एक्सचेंज रोड धनबाद, राजकीयकृत हाई स्कूल बी ब्लॉक भूली, अहसान आलम इंटर कॉलेज वासेपुर, झरिया अकैडमी अमलापाड़ा झरिया, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम गोविंदपुर, डीएवी हाई स्कूल झरिया स्टेशन रोड, प्लस टू जिला स्कूल बाबूडीह, स्वतंत्र भारत हाई स्कूल भागा, राजकीयकृत हाई स्कूल भिस्तीपाड़ा. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-twelve-wheel-truck-crushed-the-bike-rider-in-thatch-bangla-people-blocked-the-road/">धनबाद

: फूस बांग्ला में बारह चक्का ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, लोगों ने की सड़क जाम [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही