Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डब्लू चाइना हमला कांड के फरार आरोपी को मां व पत्नी बता रही बेकसूर

Dhanbad: वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल के करीबी चाइना डब्लू पर गोलीबारी में आरोपित अब्दुल गफ़्फ़ार उर्फ टिंकू कुरैशी की पत्नी औऱ उसकी मां अपने पति व पुत्र को बेकसूर बता रही है. रविवार 28 मई को आरोपी की मां, पत्नी समेत अन्य रिश्तेदारों ने गांधी सेवा सदन के सामने आकर टिंकू को बेकसूर बताया. उन्होंने एक ऑडियो भी वायरल किया जिसमें टिंकू खुद को बेगुनाह बता रहा है.

    बेकसूर है तो सबूत ले कर आये : एसएसपी

आयशा परवीन ने अपने बयान में बताया कि उसका पति टिंकू अपराध की दुनिया से तौबा कर चुका है.  बावजूद नन्हे हत्याकांड में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. अब वह जमानत पर बाहर है. एक बार फिर पुलिस चाइना डब्लू हमला कांड मामले में उसे आरोपी बना रही है. हालांकि वह इस घटना का चश्मदीद गवाह है. गोली किसने चलाई है, टिंकू बता सकता है. बताते चलें कि फिलहाल टिंकू कुरैशी फरार चल रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले पर एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि अपनी बात सही साबित करने के लिए अगर कोई सबूत उनके पास हो तो लेकर आए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही