Dhanbad : जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडेय बरवा निवासी दुखिया देवी और उसकी छोटी बेटी संगीता कुमारी को 3 मार्च को एसएनएमएमसीएच से छुट्टी दे दी गई. दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं. शुक्रवार की सुबह गांव के लोग अस्पताल पहुंचे और दोनों को छुट्टी कराकर साथ ले गए. ज्ञात हो कि बीते 21 फरवरी को बरवा गांव के एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर खुद को समाप्त करने की कोशिश की थी. ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से चारों को गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच, धनबाद में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान परिवार के मुखिया टीपन महतो और बड़ी बेटी गीता देवी की मौत हो गई थी. उल्लेखनीय है कि टीपन महतो अपनी बड़ी बेटी गीता देवी के 5 माह के बीमार बच्चे का इलाज कराने कोलकाता ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस परिवार काफी सदमे में था. वहीं बेटी के ससुरालवालों से भी ये लोग काफी परेशान थे. तंग आकर परिवार के चारों सदस्यों ने जहर खा लिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-holi-meeting-ceremony-of-newspaper-vendor-association-on-7th/">धनबाद
: समाचार पत्र विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह 7 को [wpse_comments_template]
: समाचार पत्र विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह 7 को [wpse_comments_template]
Leave a Comment