Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रॉयल रुट्स प्ले स्कूल महुदा में मातृ-पितृ पूजन समारोह

Mahuda: महुदा (Mahuda)  रॉयल रुट्स प्ले स्कूल महुदा में रविवार 26 फरवरी को मातृ पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुभाष प्रसाद, महुदा थाना प्रभारी गंगासागर ओझा, विद्यालय के संरक्षक निर्मल कुमार रवानी तथा प्रखंड समन्वयक भागीरथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने माता पिता को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही माता पिता का चरण धोकर पुष्प वर्षा की. मौके पर कई माता पिता के आंसू छलक पड़े. उन्होंने बच्चों को गले लगा कर प्रेम का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत से अभिभावक व अतिथि मंत्र मुग्ध हो गए. सभी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की. समारोह को संबोधित करते हुए महुदा थाना प्रभारी गंगासागर ओझा ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रदर्शन बहुत बड़ी बात है. अभिभावकों की जिम्मेवारी बनती है कि ऐसे स्कूल में बच्चों का दाखिला कराए, जो माता पिता की सेवा करना सिखाता है. स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को अब टच पैनल लैपटॉप का भी क्लास कराया जाएगा. स्पोकन इंगलिश के साथ बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग भी मुफ्त में दी जाएगी. समारोह को सफल बनाने में को-ऑर्डिनेटर चीफ अमित सिंह, संरक्षक निर्मल कुमार रवानी, शिक्षक, रमेश महतो, एसके राय, सोमनाथ चटर्जी, सतीश सिंह, संजय शर्मा, समीर मुंशिफ, शिक्षिका सुनिता सिंह, शबनम रेहाना, आरती कुमारी, अंखि चटजी, निरंजन सिंह, शोभा देवी आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही