Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मातृभाषा दिवस समारोह

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सोमवार 21 फरवरी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद में मातृभाषा दिवस समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृभाषा में ही हम अपने विचारों को सरलता से प्रकट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी संबंधित मातृभाषा में ही होना चाहिए. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो के के सिंह ने मातृ भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषा राष्ट्रीय अखंडता के लिए अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन, कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी, उड़िया, बांग्ला, तेलगु , मलयालम, तमिल आदि भाषा के कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव पी आर के सिन्हा ने भाषा के संवैधानिक प्रावधान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के आयोजन में प्रबोध पाण्डेय, धनंजय कुमार का सक्रिय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mahila-congress-launched-i-can-fight-a-girl-campaign/">धनबाद

:  महिला कांग्रेस ने चलाया ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-mahila-congress-launched-i-can-fight-a-girl-campaign/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही