Search

धनबाद : मुथूट फिनकॉर्प डाका कांड में मृत शुभम की मां ने डीजीपी को दिया पत्र

स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग, हाईकोर्ट दे चुका है आदेश

Dhanbad :  मुथूट फिनकॉर्प डाका कांड में कथित मुठभेड़ में मारे गए शुभम सिंह की मां शशि देवी ने शुक्रवार 22 सितंबर को राज्य के डीजीपी को पत्र देकर मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है. उन्होंने यह आवेदन झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में दिया है. उच्च न्यायालय ने शशि देवी की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए दो सप्ताह के अंदर राज्य के डीजीपी को आवेदन देने का निर्देश दिया था. साथ ही डीजीपी को आवेदन प्राप्त होने के तीन सप्ताह के अंदर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया था. डीजीपी को सौंपे गए आवेदन में शशि देवी ने कहा है कि बैंक मोड़ थाना के इंस्पेक्टर डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने जानबूझकर उसके एकमात्र पुत्र शुभम की हत्या एके-47 राइफल से गोली मारकर कर दी थी तथा बाद में उसे एनकाउंटर का नाम दे दिया गया था. आवेदन में कहा गया है कि यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है. इसलिए इस मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//