Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी चैंबर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद की माता का निधन

 

व्यापारियों में शोक की लहर

Sindri : सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मो. जावेद की माता मैमून निशा का 30 जून शुक्रवार की सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया. 80 वर्षीय मैमून निशा सिंदरी के पुराने व्यापारी व पटना स्टोर्स के संचालक रहे स्व. मो. सलीम की पत्नी थीं. उनके निधन की खबर से व्यवसायियों में शोक की लहर व्याप्त है. श्रद्धांजलि देने के लिए मो. जावेद के आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा. चैंबर सचिव दीपक कुमार दीपू ने बयान जारी कर कहा कि मैमून निशा को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. वह अपने पीछे 4 पुत्रों मो. जावेद, मो. फिरोज, मो. पjवेज व मो. अन्नू सहित दो बेटियां यास्मिन व जास्मिन का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं. श्रद्धांजलि देने वालों में चैंबर सचिव दीपक कुमार दीपू, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, किरीट भाई, पप्पू, संतोष कुमार, कृष्णा अग्रवाल, संजय प्रसाद, दीपक डे, मो. अफसर, दिलीप सचदेव, पवन शर्मा, कृष्ण यादव,  मो. सलीम, मो. खुर्शीद, मो. मिराज, मो. एनाम, गुड्डू खान, मो. आजाद, मो. अनवर आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-inter-studies-in-degree-colleges-double-financial-loss-to-the-students/">धनबाद

: डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई का मामला : विद्यार्थियों को दोहरा आर्थिक नुकसान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही