Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की मां का निधन

Dhanbad :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पेट्रोलियम डीलर एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता अशोक सिंह की मां का निधन बुधवार 3 मई को जालान हॉस्पिटल में हो गया. निधन के बाद शुभचिंतकों का आना जाना लगा रहा. बताया गया है कि बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष की मां शिवकुमारी देवी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. अशोक सिंह ने बताया कि लगभग 60 वर्षों से बरवाअड्डा में पेट्रोल पंप का संचालन उनकी मां शिव कुमारी देवी कर रही थी. उन्होंने बताया कि 5 मई शुक्रवार को गया के विष्णुपद में दाह संस्कार किया जाएगा. अभी पार्थिव शरीर को बरवाअड्डा स्थित निवास स्थान पर रखा गया है, जहां पुण्यात्मा के दर्शन के लिए शुभचिंतकों का आना-जाना लगा हुआ है. वह अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही