Search

 
 
 

धनबाद : कुमाधुबी में दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी समेत 3 खबरें

 
Maithon : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में दो बच्चों की मां एक युवक के साथ भाग गई है. घटना गुरुवार की है. शिवलीबाड़ी मुंडा धोड़ा निवासी एक महिला का पास के ही एक युवक से प्रेम संबंध था. महिला का पति एक मामले में दस दिन से धनबाद जेल में है, जिसका फायदा उठाते हुए महिला बच्चों को लेकर युवक के साथ भाग गई. इस संबंध में युवक के पिता ने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दी है.

भाइयों ने तलाकशुदा बहन की कर दी पिटाई 

Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी में तलाकशुदा एक महिला की उसके दो सगे भाइयों, भाभी व बहन ने बुरी तरह पिटाई कर दी. आरोप है कि मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे में बंद कर रातभर उसकी पिटाई की गई. स्थानीय लोगों ने महिला को घायलावस्था में एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया है. घटना 23 अप्रैल की देर रात की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मैथन में सीआईएसएफ ने राहगीरों को पिलाया शरबत

[caption id="attachment_878588" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/26rc_m_128_26042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राहगीरों को शरबत पिलाते सीआईएसएफ जवान[/caption] Maithon : सीआईएसएफ की डीवीसी मैथन  यूनिट ने शुक्रवार को संरक्षिका कार्यक्रम के तहत मैथन पोस्ट ऑफिस चौक के समीप बैरक एक के सामने राहगीरों को शरबत पिलाया. भीषण गर्मी को देखते हुए सीआईएसएफ जवानों ने उप कमांडेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें उपनिरीक्षक महेंद्र मांडा, अरविंद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अनंत ठाकुर, आरक्षी गुरविंदर सिंह, पीके पांडेय, वीके कौशिक, दिनेश अत्री का मुख्य योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही