Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची जीटी रोड पर ट्रक के धक्के से मां-बेटे व मौसी की मौत

 
Dhanbad : धनबाद जिले में बुधवार की शाम जीटी रोड पर तोपचांची चौक के समीप भीषण दुर्घटना हो गई. हादसे में मां-मौसी व बेटे की मौत हो गई है. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर तोपचांची की ओर जा रहे थे. मां-बेटा डुमरी के निमियाघाट प्रतापपुर के रहने वाले थे, जबकि मौसी हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर की रहने वाली थी. हादसे में मृत युवक (बेटा) की रविवार को शादी होने वाली थी. बताया गया कि युवक अपनी मां व मौसी के साथ बाइक से खरीदारी करने तोपचांची बाजार आया था. गोमो की ओर मुड़ने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक चला रहे युवक व पीछे बैठी मां और मौसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-reached-govindpur-co-office-requested-to-save-the-settlement-from-destruction/">धनबाद

: गोविंदपुर सीओ ऑफिस पहुंचे ग्रामीण, बस्ती को उजड़ने से बचाने की लगाई गुहार
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही