Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नेताजी जयंती पर मदर टेरेसा स्कूल ने निकाली प्रभातफेरी

Sindri: सिंदरी (Sindri) नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी सोमवार को मदर टेरेसा स्कूल सिंदरी की ओर से हीरक ब्रांच स्थित उच्च विद्यालय से प्रभातफेरी निकाली गई. रैली के जरिये युवा जागरण व नशा मुक्ति का संदेश दिया गया. रैली में स्कूली बच्चे नशा मुक्ति के संदेश लिखे तख्तियों सहित विभिन्न परिधानों में शामिल हुए और नुक्कड़ नाटक भी किया. मदर टेरेसा स्कूल केप्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के लगभग 700 स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी में भाग लिया. प्रभातफेरी मदर टेरेसा उच्च विद्यालय से निकली. प्रभात फेरी शहरपुरा बाजार होते हुए बिरसा मैदान पहुंची ,जहां धरती आबा बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. प्रभातफेरी जयहिंद मोड़ स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई. दशम वर्ग की छात्रा कृतिका कुमारी भारत माता के रूप में, षष्ठम वर्ग के राजीव कुमार सुभाषचंद्र बोस के परिधान में, अमन दुबे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पीयूष दुबे चाचा नेहरू के परिधान में शामिल हुए. कृतिका, सलोनी, अनुष्का, अबुलबारा व गुनगुन कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. प्रभातफेरी में गायत्री मंदिर सिंदरी परिवार सदस्य साहू जी, रंजन जी, राज कुमार, समाजसेवी अंबुज मंडल, सुरेश प्रसाद, विभिन्न राजनीतिक दलों के सक्रिय सदस्यों, विद्यालय प्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रसाद, रूपक ठाकुर, उमेश सिन्हा, अरुण सिन्हा, उत्तम गोराई, महेश चौहान, राजेश कुमार, रमेश मंडल, चौबे सर, तारकेश्वर मिश्रा, मिस प्रिया, समा प्रवीण, रिफत्त,मौसमी कुमारी, रेशमी कुमारी, फिज़ा सहित कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही