Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : द्वारिका मेमोरियल में मदर्स डे पर माताएं सम्मानित

dhanbad : धनबाद के बिशुनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में 14 मई को मदर्स डे पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. स्कूल की ओर से विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य ट्रस्टी सरोजनी देवी, हेड गर्ल कृति कुमारी की मां अंजू शर्मा, हेड ब्वाय शुभम झा की मां उषा देवी व उपप्राचार्य वंदना विहार ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया. स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. निदेशक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह व प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने मां की महत्ता व वेद-उपनिषदों में मां के स्थान के बारे में बताया. माताओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए. कार्यक्रम के अंत में माताओं के लिए दीप जलाओ, गुब्बारा फुलाने एवं माला बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया  गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रावणी, आश्विनी, स्वाति सुमन, प्रियंका, बैधनाथ, अभिमन्यु, विकास, विनय समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही