Search

 
 
 

धनबाद : पूजा पंडालों में माता की जयकार, लगी भक्तों की कतार

 

सप्तमी पूजा के बाद मां के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्यारा सजा है दरबार भवानी… जैसे गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

Dhanbad : महासप्तमी के दिन शनिवार को धनबाद जिले के गांव से लेकर शहर तक बाकी बचे सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की. शनिवार की शाम से ही पूजा पंडालों में माता के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लग गई. हीरापुर, स्टील गेट, बैंकमोड़, रांगाटांड़, मनईटांड़, तेतुलतल्ला मैदान, पुराना बाजार, भूली, धनसार, झरिया, कतरास और आसपास के पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही. चलो बुलावा आया है...माता ने बुलाया है.., प्यारा सजा है दरबार भवानी… जैसे देवी गीतों से वातावरण गूंजायमान रहा. अलग-अलग थीम पर बने पूजा पंडालों की भव्यता से श्रद्धालु खिंचे चले आ रहे हैं. आकर्षक लाइटिंग से पूरा शहर प्रकाशमान है.

 सुरक्षा के चक्रव्यूह में पूजा पंडाल, ड्रोन से हो रही निगरानी

शहर से गांव तक पूजा पंडाल पुलिस सुरक्षा के चक्रव्यूह में हैं. चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में जवानों की तैनाती की गई है. पूजा पंडालों के आसपास भीड़ में असामाजिक तत्वों और संदिग्धों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. स्टील गेट, हीरापुर, मनईटांड़, बैंकमोड़, पुराना बाजार, भूली आदि इलाकों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है.

कई पंडालों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं

शहर से गांव तक छोटे-बड़े दर्जनों पूजा पंडाल बने हैं. कई पंडालों के समीप मेला भी लगा है. लेकिन गिने-चुने पंडालों को छोड़कर बाकी जगहों पर फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. पंडालों का भ्रमण करने निकले डीसी वरुण रंजन व एसएसपी संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पूजा कमेटियों को अग्नि सुरक्षा यंत्र रखने का निर्देश दिया. साथ ही अग्निशमन विभाग की गाडियों को भी संवेदनशील जगहों पर तैनात किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-worship-of-mother-goddess-after-entry-of-navpatrika-in-temples-and-pandals/">धनबाद

: मंदिरों-पंडालों में नवपत्रिका प्रवेश के बाद मां की आराधना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही