Search

धनबाद : बाघमारा के वैष्णवी काली माता मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित

Katras : बाघमारा के अपर मंदरा पंचायत सचिवालय के समीप वैष्णवी माता काली मंदिर में 5 दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा समारोह सह चंडी महायज्ञ के चौथे दिन 15 मई को मां काली की प्रतिमा स्थापित कर प्राणप्रतिष्ठा की गई. अनुष्ठान व वैदिक मंत्रों के उच्चारण् से वातावरण भक्तिमय हो गया है. पंडित मुरलीधर पांडेय, सरयू पांडेय, कपिलदेव पांडेय अन्य विद्वानों की टीम ने मंत्रोच्चारण के साथ मां काली की प्रतिमा स्थापित कराई. मंगलवार को हवन व महाभंडारा के साथ महायज्ञ का समापन होगा. सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. महिलाएं व बच्चीयां कड़ी धूप में यज्ञ पंडप की परिक्रमा करते नजर आईं. महायज्ञ को सफल बनाने में मुखिया ललिता देवी, शंकर बेलदार, कन्हाई चौहान, मनोज चौहान, बढ़न भुइयां, गणेश भुइयां, सूर्य दयाल बेलदार, रवींद्र चौहान, आजाद चौहान, जीतू चौहान, रोहित चौहान, रवि चौहान, विकास चौहान, महेश कुमार, अमर रवानी आदि का सहयोग सराहनीय है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leader-ragini-singh-showed-the-film-the-kerala-story-to-the-girl-students/">

धनबाद : भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने छात्राओं को दिखाई फिल्म द केरला स्टोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp