Search

 
 
 

धनबाद : बच्चों को उनके रुचिकर विषय में ज्ञान के लिए प्रेरित करें- विवेक नयन

 
Sindri : सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में गुरु पूर्णिमा पर 3 जुलाई को आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि विद्या विकास समिति के जिला विभाग निरीक्षक विवेक नयन पांडे ने कहा कि हम शिक्षक नहीं, आचार्य हैं. हम आचरण से बच्चों को शिक्षा देते हैं. उन्होंने आचार्यों से बच्चों को उनके रुचिकर विषय में ज्ञान अर्जन के लिए प्रेरित करने की अपील की. कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा का माध्यम कौशल शिक्षा होगी. प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि हमें बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान में बांधने की जरूरत नहीं है. हमें एक महान मानव का निर्माण करना है. प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक दीये की तरह खुद को जलाकर ज्ञान का प्रकाश बच्चों में भरता है. सेवानिवृत्त आचार्य मोहन कुमार सिन्हा ने कहा कि हर कार्य निष्ठापूर्वक करना चाहिए. धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य रंजना सिंह ने किया. मौके पर कार्यक्रम प्रमुख अभय शंकर पांडे, संतोष कुमार झा, आरएसएस के सिंदरी नगर कार्यवाह शशिकांत पांडे, डॉ राजीव कुमार वर्मा, शशि भूषण कुमार गुप्ता, महेंद्र यादव सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-strengthen-the-congress-organization-at-the-booth-level-santosh-singh/">

धनबाद : कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं- संतोष सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही