Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बरवाअड्डा में मोटर पार्ट्स दुकान व सरायढेला में बंद आवास से चोरी

Dhanbad: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क किनारे स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगा कर नगदी समेत हजारों के समान की चोरी कर ली व भाग निकले. शनिवार 13 मई को सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को जानकारी हुई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. भुक्तभोगी दुकानदार नसीम सौदागर ने कहा कि सुबह   दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था. दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी के निशान थे व दुकान में रखे 94 सौ रुपये नगद और बीस हजार के पार्ट्स गायब थे. [caption id="attachment_636152" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/saraidhela-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> सरायढेला में चोरी के बाद बिखरा घर का सामान[/caption] शनिवार की दोपहर सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित न्यू कार्मिक नगर के चंदा निवास को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े 10 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली व फरार हो गए. न्यू कार्मिक नगर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक दिनेश सिंह घर में ताला बंदकर पत्नी के साथ अस्पताल गए थे. तभी चोर गेट का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए और अलमारी से गहने-जेवर लेकर फरार हो गए. भुक्तभोगी ने बताया कि अपराधियों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग 10 लाख के गहने और जेवरात चुरा लिये. सरायढेला थाना प्रभारी सुजीत सिंह ने कहा कि आवेदन नहीं दिया गया है.  शिकायत मिलने पर पता चलेगा कि कितने की चोरी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही