Search

धनबाद:  आईआईटी और आई-क्रिएट के बीच हुआ एमओयू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   आईआईटी-आईएसएम के माइनिंग टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ने भारतीय माइनिंग उद्योग को स्मार्ट, सेफ और लंबे समय तक टिकने वाले टेक्नोलॉजी समाधान प्रदान करने के लिए अहमदाबाद की कंपनी आई-क्रिएट के साथ करार किया है. एमओयू के अंतर्गत आई-क्रिएट और इनोवेटर द्वारा इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप एक साथ मिलकर खनन में इलेक्ट्रोमोबिलिटी को लागू करने के लिए समाधान तैयार करेंगे. इस समझौते के बाद हेवी ड्यूटी खनन कार्य में विद्युतीकरण को मदद मिलेगी. आईआईटी-आईएसएम के उपनिदेशक डॉ धीरज कुमार ने बताया कि टैक्समिन का उद्देश्य खनन और अन्वेषण के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है. इस समझौते के बाद टैक्समिन और आई-क्रिएट इसे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे. आई-क्रिएट के सीईओ अविनाश पुणेकर ने कहा कि वे विभिन्न उद्योगों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं. खनन व नवाचार के क्षेत्र में काम करने को लेकर आईआईटी का पार्टनर बनने पर वे उत्साहित हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp