Search

 
 
 

धनबाद : आरएस मोर कॉलेज व तीन अन्य संगठनों के बीच हुआ एमओयू

 

सभी के सहयोग से कॉलेज को ले जाएंगे सफलता के नए शिखर पर : प्राचार्य

Govindpur: आरएस मोर कॉलेज एवं चेतना महाविद्यालय, जीवन ज्योति संगठन तथा मां तारा नर्सिंग होम के बीच अलग-अलग मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर मंगलवार 1 अगस्त को हस्ताक्षर किया गया. चेतना महाविद्यालय के शैलेन्द्र कुमार सिंह, जीवन ज्योति संगठन एवं रोटरी क्लब के राजेश परकरिया, मां तारा नर्सिंग होम के डॉ आनंद मोदी एवं आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए. प्राचार्य ने कहा कि इन तीनों संस्थाओं के सहयोग से महाविद्यालय को सफलता के नए शिखर पर ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय राज्य ही नहीं, वरण राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्ध होगा. अगले नैक मूल्यांकन में हमें सर्वोच्च ग्रेड हासिल करना है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में वृक्षारोपण, ब्लड डोनेशन कैम्प, वोकेशन्सल ट्रेनिंग, छात्राओं के लिए सेनेटरी वेंडिंग मशीन, बुक डोनेशन, कमजोर तबके के छात्रों की मदद का काम इन तीनों संस्थाओं की सहायता से किया जाएगा. इसके पूर्व महाविद्यालय आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ की बैठक प्राचार्य कक्ष में हुई. बैठक में दूरदराज़ के छात्रों के लिए सस्ती दर पर परिवहन साधन की व्यवस्था, एनसीसी यूनिट की स्थापना, महाविद्यालय पत्रिका का प्रकाशन, महाविद्यालय पुस्कालय के लिए पुस्तकों की खरीद, छात्रों के लिए हेल्पडेस्क नम्बर, विभिन्न औद्योगिक एवं सामाजिक संस्थाओं से करार आदि प्रस्तावों को सहमति प्रदान की गई. बैठक में आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. अजित कुमार बर्णवाल, डॉ. प्रमोद पाठक, राजेश परकरिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ। आनंद मोदी, डॉ. राजेन्द्र प्रताप, डॉ. रत्ना कुमार, प्रो. तरुण कांति खलखो, प्रो. अविनाश कुमार, प्रो. त्रिपुरारी कुमार, डॉ. श्याम किशोर सिंह, डॉ. अमित प्रसाद, डॉ. त्रिवेणी महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही