Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  पर्वतारोही पियाली बसाक ने हिमालय की चोटी पर डीवीसी का झंडा फहराया

Maithan : मैथन (Maithan)  पर्वतारोही पियाली बसाक ने विकट परिस्थितियों से सामना करते हुए हिमालय के अन्नपूर्णा पर्वत की चोटी पर चढ़ने में सफलता हासिल की है. पियाली ने वहां डीवीसी की समृद्धि की पताका व झंडा फहरा कर  संस्थान का मान बढ़ाया है, जिससे डीवीसी कर्मियों में खुशी का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्वतारोही पियाली बसाक नेपाल के रास्ते कठिन मौसम एवं फिसलन भरे बर्फीले तूफानों से सामना करते हुए हिमालय की अन्नपूर्णा पर्वत की चोटी पर पहुंचने में कामयाब हुई. 17 अप्रैल की सुबह 8.15 बजे डीवीसी का झंडा एवं पताका फहराया. पियाली ने डीवीसी के लिए भविष्य में इस तरह का प्रयास करने मन बनाया है. उनकी इस सफलता पर डीवीसी मैथन के नोडल सह जनसम्पर्क पदाधिकारी संजय प्रियदर्शी ने कहा कि डीवीसी के लिए यह गौरव की बात है. हिमालय के अन्नपूर्णा पर्वत शिखर पर डीवीसी की पहचान पहुंचने से देश ही नहीं, विदेशों में भी यह कहानी लोग जान पाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही