Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी विधायक पुत्र विवेक की आत्महत्या पर इलाके में शोक

Sindri: सिंदरी (Sindri)   सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के 27 वर्षीय बड़े बेटे विवेक कुमार महतो ने रांची स्थित मेडिका अस्पताल में 13 फरवरी सोमवार की सुबह सात बजे दम तोड़ दिया. उसने एक दिन पहले रविवार की सुबह नौ बजे डिप्रेशन के कारण रांची स्थित मित्र के आवास पर सल्फास खा लिया था. इस घटना के बाद से सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुत्र की आत्महत्या की खबर सुनकर विधायक की पत्नी तारा देवी की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ देर बाद स्वस्थ हालात में बलियापुर के पहाड़पुर गांव स्थित अपने आवास लौट आई हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विवेक दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था. कुछ दिन पहले दिल्ली से आकर सहपाठी व पॉलिटेक्निक कॉलेज शिक्षक शेखर कुमार के आवास पर रह रहा था और कंपीटीशन की तैयारी कर रहा था. हालांकि पुलिस आत्महत्या व हत्या के सवाल पर जांच कर रही है. सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि विधायक पुत्र विवेक कुमार महतो पॉलिटेक्निक कॉलेज सिल्ली कैंपस में अपने दोस्त व कॉलेज शिक्षक शेखर कुमार चौधरी के आवास पर मित्र से मिलने के लिए रांची आया था. दोस्त शेखर के अनुसार विवेक डिप्रेशन में था और उसने रविवार को नौ बजे सुबह सल्फास खा लिया. उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल सिंहपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे मेडिका अस्पताल रांची रेफर कर दिया, जहां सोमवार की सुबह सात बजे दम तोड़ दिया. शव बलियापुर स्थित आवास लाया जा रहा है. बताते चलें कि मधुपुर उपचुनाव में विगत 12 अप्रैल 2021 को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो को धनबाद स्थित एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें 17 अप्रैल 2021 को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया. तब से वह वहीं एक अस्पताल में इलाजरत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही