Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हाइवा की चपेट में मौत के बाद आंदोलन जारी, एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना अंतर्गत लखीमाता कोलियरी कार्यालय के गेट के समीप एनएच दो पर रविवार को हाइवा की चपेट में विद्यासागर कालोनी निवासी बाइक सवार 32 वर्षीय अवधेश शर्मा की मौत  के बाद  3 जुलाई की देर शाम  के बाद  से ही लोगों ने आंदोलन सुरू कर दिया है. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने खुदिया फाटक के समीप शव रखकर मुआवजे की मांग करते हुए एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. आंदोलनकारी साढ़े सात लाख मुआवजा की  मांग पर अड़े हुए हैं. आंदोलन में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, लालू ओझा, पतंजलि योग समिति के मनजीत सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक एमपीएल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा था. आंदोलन में शामिल मनजीत सिंह का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा. मालूम हो कि रविवार 3 जुलाई को हाइवा की चपेट में बाइक सवार की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया, जबकि घायल  व्यक्ति का इलाज धनबाद एसएनएमसीएच में चल रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-caught-with-illegal-iron-from-new-pit-colliery-in-shimla/">धनबाद

: शिमलाबहाल न्यू पिट कोलियरी से अवैध लोहा के साथ युवक पकड़ाया [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही