Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकार ने पोषण सखियों को दोबारा काम पर नहीं रखा तो आंदोलन- सोनी

Dhanbad : झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के बैनर तले जिले की पोषण सखियों की बैठक 20 सितंबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-ecrku-pays-tribute-to-the-martyred-railway-workers/">(Dhanbad)

के गोल्फ ग्राउंड में हुई. पोषण सखियों ने दोबारा काम पर नहीं रखे जाने पर चिंता व्यक्त की. इस मुद्दे पर जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया. संघ की सोनी पासवान ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में धरना के दौरान सरकार ने पोषण सखियों को फिर से नियुक्त करने का आश्वासन दिया था. लेकिन इस पर अब तक कोई पहल नहीं की गई. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी. यदि उन्हें दोबारा काम पर नहीं रखा गया, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. ज्ञात हो कि झारखंड में 10 हजार से अधिक पोषण सखियों को काम से हटा दिया गया है. बैठक में संघ की अंजली कुमारी, रजनी कुमारी, रुबिया खातून, डिंपल चौबे, पार्वती सोरेन, रब्बानी सहित सैकड़ों की संख्या में पोषण सखियां मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-kenduas-garbage-godown-loss-of-5-lakhs/">धनबाद

: केंदुआ के कचरा गोदाम में लगी आग, 5 लाख का नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही