Search

धनबाद : डीवीसी में मैथन बचाओ समिति का आंदोलन तीसरे दिन भी ज़ारी, मैथन परियोजना का काम पूरी तरह ठप

बीडीओ व सीओ के आग्रह को किया ख़ारिज़, कहा- अब आंदोलन बिना नतीजा के खत्म नहीं होने वाला Maithon : पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मैथन बचाओ समिति का डीवीसी प्रबंधन के ख़िलाफ़ अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन गुरुवार 28 सितंबर को भी ज़ारी रहा. आंदोलनकारियों ने डीवीसी मैथन परियोजना के प्रशासनिक भवन व सीएलडी भवन के मुख्य द्वार का चक्का जाम कर रखा है. डीवीसी के किसी अधिकारी व कर्मी को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. मैथन परियोजना का काम पूरी तरह से ठप हो गया है. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी आंदोलन में डटे हुए हैं. [caption id="attachment_770661" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DVC-ANDOLAN-2-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> आंदोलन पर डटे पेंशनर्स, दुकानदार व स्थानीय लोग[/caption] अरूप चटर्जी ने कहा कि अब यह आंदोलन बिना नतीजा के खत्म नहीं होने वाला है. इधर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार और सीओ कृष्णा मराण्डी धरनास्थल पहुंचे. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी से बात की और आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया. लेकिन अरूप चटर्जी ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन ज़ारी रहेगा. बीडीओ और सीओ ने डीवीसी मैथन प्रबंधन से भी बात की, लेकिन प्रबंधन ने मांगे मानने में असमर्थता जताई और कहा कि फैसला मुख्यालय स्तर से लिया जाएगा. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मासस कार्यकर्ताओं के साथ डीवीसी के पेंशनर्स, दुकानदार व स्थानीय लोग उपस्थित हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-hanuman-of-sindris-ramlila-laxman-sharma-passes-away/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी के रामलीला के ‘हनुमान’ लक्ष्मण शर्मा का निधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//