Search

 
 
 

धनबाद:  पुराना बाजार सड़क का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पुराना बाजार में नगर निगम की ओर से गुरुवार 27 अप्रैल को सड़क निर्माण शुरू कराया गया. शिलान्यास सांसद पशुपतिनाथ सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया. इसके साथ ही 2.5 किलोमीटर की सड़क और नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया. सांसद ने कहा 1995 के बाद आज इस सड़क का शिलान्यास हुआ है. यह धनबाद का सबसे पुराना बाजार है. जर्जर सड़क के कारण लोग यहां खरीदारी करने नहीं आते थे. अब सड़क बनने से सबको सहूलियत होगी.  विधायक ने कहा जिस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक हैं, उस का विकास राज्य सरकार नहीं करती है. लगातार सदन में आवाज उठाने के बावजूद क्षेत्र की सड़कों पर राज्य सरकार ध्यान नहीं देती है. पुराना बाजार चेंबर के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने कहा कि जर्जर सड़क को लेकर व्यवसायी वर्ग नगर आयुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक लगातार प्रयास कर रहा था. आज यह मेहनत रंग लाई है. ज्ञात हो कि 2 करोड़ 10 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य के लिए मनमोहन ग्रोवर को ठेका मिला है. सड़क पानी टंकी से रेलवे फाटक तक बनेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही