Search

 
 
 

धनबाद : सांसद, बाघमारा विधायक व बीसीसीएल अधिकारियों पर रंगदारी मांगने का आरोप

 
Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बीसीसीएल बरोरा एरिया के जीएम पीयूष किशोर व पीओ काजल सरकार पर कोयला डीओ होल्डर कन्हाई चौहान ने गंभीर आरोप लगाए हैं. चौहान का कहना है कि इन लोगों द्वारा कोयला लोडिंग के नाम पर जबरन 1600 रुपये प्रति टन रंगदारी वसूली जा रही है. इस संबंध में कन्हाई चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोयला सचिव, झारखंड के डीजीपी व धनबाद डीसी माधवी मिश्रा को पत्र लिखकर शिकायत की है. यह जानकारी कन्हाई चौहान ने शनिवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता में दी. कहा कि बीसीसीएल के कोयला डिपो में ट्रक लोडिंग में सामान्य तौर पर 400 रुपये प्रति टन मजदूरी होती है. लेकिन सांसद ढुल्लू महतो, विधायक शत्रुघ्न महतो, जीएम पीयूष किशोर व पीओ काजल सरकार की मिलीभगत से यह राशि बढ़ाकर 1600 रुपये प्रति टन कर दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया, तो पिछले 15 दिनों से उनके ट्रकों को लोडिंग से रोका जा रहा है. जबकि रंगदारी देने वाले ट्रकों को तुरंत लोड कराया जा रहा है. कन्हाई चौहान ने सांसद ढुल्लू महतो पर कोयला चोरी का भी गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि सांसद अपने गांव चिटाही में अवैध कोयला खदान चला रहे हैं, जहां रोजाना रात को अवैध कोयला लोड किया जाता है. उन्होंने इसे सिर्फ रंगदारी का मामला नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का संगठित खेल बताया. कहा कि सांसद और उनके सहयोगी खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की आवश्यकता है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-family-of-displaced-person-killed-in-lathicharge-gets-rs-50-lakh-compensation-job-for-dependent/">बोकारो

: लाठीचार्ज में मृत विस्थापित के परिवार को मिला 50 लाख मुआवजा, आश्रित को नौकरी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही