Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे की बाउंड्री वाल से बंद रास्ता का विकल्प तलाशेंगे सांसद सीपी चौधरी

Gomoh: गोमो एवं धनबाद रेलखंड पर रेल लाइन की बगल में रेलवे की ओर से बनाई जा रही बाउंड्री वाल से ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता  बंद हो जाएगा. ग्रामीण रेलवे के इस कदम का विरोध कर रहे हैं. गुरुवार 18 मई को  गिरिडीह   के सांसद सी  पी चौधरी चीराबाद गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की व समस्या के बारे में जानकारी ली. बैठक  में चीराबाद, माथाटांड़, रामाकुंडा गांव के लोग बडी संख्या में मौजूद थे. ग्रामीणों ने रास्ता बंद होने की समस्या से  सांसद को अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि रेल लाइन के किनारे बनी सड़क वर्षों से हम सभी ग्रामीणों का आम रास्ता है. रेलवे बाउंड्री वाल बना देगा तो उनके पास  कोई विकल्प नहीं बचेगा.  ग्रामीणों ने सांसद से अनुरोध किया कि रास्ता  बने रहने दिया जाए. गिरीडीह  सांसद सीपी चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त  कराते हुए कहा कि इस समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे.  21 मई को धनबाद में डीआरएम के साथ बैठक है, जहां वार्ता के जरिये रास्ता का  विकल्प  निकालेंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा रामाकुंडा में अंदर  पास सब वे का  निर्माण एवं रामाकुंडा होल्ट में पैसेंजर ट्रेनों की ठहराव  की  मांग सांसद सीपी चौधरी से ग्रामीणों ने की. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इन मुद्दों पर वार्ता कर जल्द समस्या  का निराकरण किया जाएगा. मौके पर आजसू नेता संतोष महतो, निरंजन मंडल,प्रह्लाद गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही