Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की झरिया व सिंदरी के लिए सेंट्रल स्कूल की मांग

Dhanbad : स्थानीय टाउन हॉल में रोजगार मेला के अवसर पर 13 जून मंगलवार को धनबाद पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में झरिया व सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग की गई है. इस मौके पर विधायक राज सिन्हा भी मौजूद थे. ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्या को उठाते हुए कहा कि दोनों क्षेत्र प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालय की कमी झेल रहे हैं. यहां के प्रतिभाशाली बच्चों को केंद्रीय विद्यालय जैसी सुविधा उपलब्ध हो तो वह भविष्य में और बेहतर कर सकते हैं. बताया कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग है. सांसद ने मंत्री से जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करने की जरूरत बताई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही