Search

 
 
 

धनबाद: प्रधानखंता में सांसद ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 
Baliapur : बलियापुर (Baliapur) बलियापुर पूर्वी भाजपा मंडल की ओर से प्रधानखंता शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार 5 जनवरी को कंबल वितरण किया गया. मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया. भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में काम करने को कहा. मगर झारखंड सरकार के कार्यकलापों की जमकर आलोचना की. मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक, अल्पना मुखर्जी, आशीष मुखर्जी, कन्हाई बनर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, विनय मुखर्जी, खोकन पांडे, सपन बनर्जी, दीपक गोप, लखन बनर्जी, राकेश चौबे, दरबार मोहाली, रमेश रजवार, पूरण मिश्रा, रिंकी देवी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही