Dhanbad : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की धनबाद इकाई के प्रतिनिधियों ने 17 मई को धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. छात्रों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर 60/40 आधारित आरक्षण नीति पर समर्थन मांगा. सांसद ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से बात करने के बाद ही वह इस मुद्दे पर राय दें सकेंगे . इस पर छात्र भड़क गए और वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई. सांसद से मिलने वालों में छात्र यूनियन के अजीत महतो, दिनेश महतो, राजा बाबू ,कुश महतो ,संतोष महतो, कृष्णा महतो, अशोक रवानी, अरविंद कुमार,सौरभ कुमार, मृत्युंजय कुमार, अमलेश कुमार सहित आईटीआई व पॉलिटेक्निक कॉलेज के दर्जनों छात्र शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-4-trucks-carrying-85-tonnes-of-illegal-coal-seized-in-tasra-project/">धनबाद
: टासरा प्रोजेक्ट में 85 टन अवैध कोयला लदे 4 ट्रक जब्त [wpse_comments_template]
: टासरा प्रोजेक्ट में 85 टन अवैध कोयला लदे 4 ट्रक जब्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment