Search

 
 
 

धनबाद : सांसद ने विकास योजनाओं को लेकर जताई नाराजगी

 
‘दिशा’ की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं Dhanbad: समाहरणालय में शनिवार 1 जुलाई को दो माह बाद जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई. अध्यक्षता सांसद पीएन सिंह ने की. उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का कोई काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा है. सरकार के आगे डीसी भी कुछ नहीं कर सकते हैं, इनके हाथ बंधें हैं. जिले में 2 हजार करोड़ से अधिक राशि की जलापूर्ति योजना चल रही है. राशि की भी कोई कमी नहीं है. डीएमएफटी का पैसा हमारा पैसा है. इसके बाद भी जलापूर्ति का एक काम पूरा नहीं हो रहा है. अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को रखा और उसमें सुधार लाने की बात कही. गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण जलापूर्ति, स्वास्थ्य, कृषि जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर नहीं उत्तर पा रही हैं. अधिकारियों को शो-कॉज कर कार्रवाई करने की जरूरत है. राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है. झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया-बलियापुर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की. टुंडी विधायक मथुरा महतो ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक राज सिन्हा ने सड़क, बिजली और जलापूर्ति में सुधार लाने की बात कही. इसके अलावा धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के फोरलेन सड़क पर अतिक्रमण एवं गंदगी, महुदा के पास फोरलेन सड़क की ओर जाने में सड़क की एलाइनमेंट पर भी विस्तार से चर्चा की गई. पूर्व की योजनाओं में सुधार लाने के साथ नई योजनाओ की स्वीकृति प्रदान करने पर मंथन हुआ. डीसी संदीप सिंह ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सभी सुझाव पर कारगर कदम उठाने की बात कही. उन्होंने कहा कि तैयार सरकारी भवन जिस पंचायत में होंगें, उस पंचायत की देखरेख में उसे उपयोग में लाया जाएगा. पूर्व से चल रही पेयजल योजना को तय समय सीमा में पूरा करने का पेयजल विभाग को निर्देश दिया गया. महुदा के पास फोरलेन सड़क के जंक्शन को लेकर अगले सप्ताह के बुधवार को एनएच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डीसीएलआर सतीश चंद्रा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-distributed-fish-cumin-among-78-fish-farmers-of-21-villages/">

धनबाद:  डीवीसी ने 21 गांवों के 78 मत्स्य पालकों के बीच बांटा मछली जीरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही