Search

 
 
 

धनबाद : सांसद को 500, विधायक को 250 विशिष्ट घरों तक संपर्क का मिला लक्ष्य

 
Dhanbad : धनबाद जिले में चल रहे भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान को 10 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व महाजनसंपर्क अभियान के प्रभारी मानस प्रसून ने बताया कि अब संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत सांसद, विधायक तथा जिला के अन्य वरिष्ठ नेता उद्योगपति, शिक्षाविद, चिकित्सक, कानूनविद, खिलाड़ी, लेखक, साहित्यकार सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे. सांसद को 500 और विधायक को 250 विशिष्ट घरों तक संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक तथा प्रभारी से अपील की कि वे प्रत्येक घर जाकर तीन विधानसभा क्षेत्रों में डेढ़ लाख मिस कॉल करवाएं. कार्यक्रम की विवरणी 10 जुलाई को प्रदेश नेतृत्व को सौंपने का निर्देश दिया गया है. मानस ने बताया कि वर्तमान में मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-human-body-is-the-best-means-of-knowledge-and-devotion-madhavji/">धनबाद

: ज्ञान व भक्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन है मानव शरीर- माधवजी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही