Search

 
 
 

धनबाद: सांसद ने डिजिटल अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन का किया उद्घाटन

 
मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया द्वारा संचालित मातृ सदन में लगाई गई है मशीन
Jharia : मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया द्वारा संचालित मातृ सदन में रविवार 30 जुलाई को डिजिटल अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन की विधिवत शुरुआत हुई. मशीन का उद्घाटन सांसद पशुपति नाथ सिंह, पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, जय प्रकाश देवरालिया और वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया. सांसद ने कहा कि मारवाड़ी समाज स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जन सेवा कार्य में वर्षो से लगा हुआ है. इसी कड़ी में समाज ने डिजिटल अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन लगाया है. ताकि मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े. इस अवसर पर अस्पताल के मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. मौके पर डॉ.आर प्रसाद, डॉ.अप्सरा, डॉ.नंदन, डॉ.विनीत अग्रवाल, अरुण बंसल, रमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हरीश राठी, अमित अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, प्रमोद जालुका, अनूप लीलहा के अलावे मातृ सदन के कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mas-celebrated-the-death-anniversary-of-late-anjali-chatterjee-mother-of-former-mla/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मासस ने पूर्व विधायक की मा स्व.अंजलि चटर्जी की मनाई पुण्यतिथि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही