Search

 
 
 

धनबाद: सांसद ने आदर्श ग्राम बड़डुबी में आधारभूत संरचना बढ़ाने का दिया निर्देश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद ब्लॉक के बड़डुबी में सांसद आदर्श ग्राम का गुरुवार को सांसद पशुपतिनाथ सिंह, उपायुक्त संदीप सिंह व उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से दौरा किया. सांसद ने कहा कि सभी आधारभूत संरचनाओं के साथ आदर्श ग्राम में पोस्ट ऑफिस, बैंक आदि स्थापित करें. उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने आचार विचार में परिवर्तन लाएं. नशाखोरी एवं अन्य सामाजिक कुप्रथा से दूर रहें. एक आदर्श स्थापित करें. इससे यहां की आधारभूत संरचना के साथ अन्य गांव में अच्छा संदेश जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि बड़डूबी में सड़क, नाली, लाइब्रेरी, विवाह भवन सहित अन्य आधारभूत संरचना को बढ़ाया जाएगा. स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र में बिजली, पानी के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. भटिंडा फॉल में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस मौके पर धनबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, मुखिया मनोज कुमार सिंह, प्रमुख, उप प्रमुख सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही