Search

धनबाद: सांसद ने आमाघाटा नर्सरी के पास किया सड़क का शिलान्यास

Govindpur :  सांसद पीएन सिंह एवं सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी ने सोमवार 12 जून को आमाघाटा नर्सरी के पास आमाघाटा, बस्तीपुर, बहादुरपुर, मोरंगा होते हुए भेलाटांड़ जीटी रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 7:50 करोड़ की लागत से 1 वर्ष में पूरा किया जाएगा. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव को पथों से जोड़ा जा रहा है. तारा देवी ने कहा कि सिंदरी क्षेत्र की सड़कों का जीर्णोद्धार हो रहा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट एवं बलराम प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो,  धर्मेंद्र महतो, मुखिया शमीमा खातून एवं विनोद रजवार, ओम प्रकाश बजाज, विक्रांत उपाध्याय, बमबम साव, गोपाल गिरि, अनीस अंसारी, हारून रसीद, माला देवी, वीरेंद्र गिरि, अनिल कुमार, संजीव सिंह, अजय तिवारी, विकास धीवर, शिबू रजवार, राधेश्याम बाउरी, विकास धीवर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//