Search

 
 
 

धनबाद : सांसद-विधायक ने छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी

 
Dhanbad : दिवाली के बाद धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-tempo-overturned-in-barwadas-loharbarwa-two-died/">(Dhanbad)

कोयलांचल में अब छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है. विधायक राज सिन्हा ने 25 अक्टूबर को छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया. विधायक की पहल पर कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर सब्जी बागान रोड स्थित महावीर मंदिर के समीप किया गया. उद्घाटन समारोह में पीएन सिंह ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ सत्य-निष्ठा का प्रतीक माना गया है. इस महापर्व में सभी धर्मों के लोग सेवा भाव से विभिन्न तरह के कार्य करते हैं. कोई फल बांटता है, तो कोई घाट व सड़क की सफाई करता है. इसी सेवाभाव से विधायक ने सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण करवाया. यह अत्यंत ही नेक काम है. राज सिन्हा ने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं, हर साल छठ पर्व पर व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण करते रहे हैं. इस बार इसकी शुरुआत गांधीनगर रोड में महावीर मंदिर से की गई. यह कार्यक्रम अगले 2-3 दिन तक चलेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/solar-eclipse-in-dhanbad-from-4-48-to-5-10-temple-doors-closed/">धनबाद

में शाम 4.48 से 5.10 तक सूर्यग्रहण, मंदिर के पट बंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही