Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सांसद निशिकांत ने महिलाओं का किया अपमान, माफी मांगें- संतोष सिंह

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला महिला कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति गलत बयान देने के विरोध में 23 मार्च को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया. जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम जुटी महिलाओं ने निशिकांत दुबे माफी मांगो, महिला का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नही कर रही. सांसद निशिकांत दुबे ने अमर्यादित बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही होगी. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि निशिकांत दुबे का बयान उनके मानसिक दिवालियापन का परिचायक है. उन्होंने दुबे पर हमला बोलते हूए कहा कि केंद्र सरकार को निशिकांत की डिग्री की जांच करनी चाहिए होनी चाहिए. मौके पर निधि प्रसाद, नवनीत नीरज, पूनम देवी, रूबी खातून, सोनी सिंह, गुड़िया देवी, हेमलता देवी, निशा सिंह, यशोदा देवी, देवी झा, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, रिंकू कुमारी, सुनीता पासवान, उषा यादव, शहजादी खातून, नूतन विश्वकर्मा, सोनी कुमारी, सावित्री कोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थीं. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-seized-50-tonnes-of-illegal-coal-from-bhaura/">धनबाद

: सीआईएसएफ ने भौरा से 50 टन अवैध कोयला किया जब्त  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही