Search

 
 
 

धनबाद: समाजसेवी चंद्रमोहन ग्रोवर को सांसद ने दी श्रद्धांजलि

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर के संपन्न परिवार के मृदुभाषी स्व चंद्रमोहन ग्रोवर के निधन पर शुक्रवार को उनके केंदुआटांड स्थित उनके आवास पर श्रद्दांजलि सभा हुई. सभा में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. बताते चलें कि चंद्रमोहन ग्रोवर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे. वह कई महीनों से बीमार थे. हालात बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विगत 7 मार्च को उनका निधन हो गया. इस खबर से पूरे बलियापुर में गम छा गया. उनका पार्थिव शरीर होली के दिन 8 मार्च को बलियापुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा. पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मासस नेता आनंद महतो भी शामिल थे. श्रद्धांजलि सभा में शरत दुदानी, आनन्द महतो, राधेश्याम गोस्वामी, आशिष मुखर्जी, अल्पना मुखर्जी, मन्टु रवानी, गौरांग मंडल, कन्हाई बनर्जी (मुखिया), उत्तम चौबे (मुखिया), विश्वजीत मुखर्जी, डॉ ए के सिंह, सपन बनर्जी, मिन्टु साव, निताई रजवार, कुमार महतो, किरोज दत्ता, मुक्तेश्वर महतो, मुक्तेश्वर साव सहित ग्रोवर परिवार के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही