Search

 
 
 

धनबाद : सांसद पीएन सिंह ने 'एक बार फिर मोदी सरकार' नारा लिख किया शुभारंभ

 
Dhanbad : धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मंगलवार को बूथ नंबर 203 पर `एक बार फिर से मोदी सरकार` नारा लिखकर दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-प्रयास, सबका-विश्वास`` का हमारा ध्येय नया आयाम प्राप्त करेगा. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर स्वयं को जोड़कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह आगामी चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व विकास के हमारे संकल्प को साकार करने के साथ देश में स्थिर व समावेशी सरकार चुनें. इस अवसर पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, प्रितपाल सिंह अजमानी, उमेश सिंह, मौसम सिंह, उदय सिह,राजीव रंजन, रवि, अजयकांत सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-5-news-together-including-fine-on-vehicles-not-fitted-with-reflective-tape/">बोकारो

: रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने वाले वाहनों पर होगा जुर्माना समेत 5 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही