Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सांसद पीएन सिंह ने ग्रामीणों से की मुलाकात, रात साथ बिताई

Advertisement
Advertisement
Barwaadda (Dhanbad) :  भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत मंगलवार को धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने खरनी पंचायत के बाबूडीह में भाजपा कार्यकर्ता मोहन कुंभकार के घर रात्रि विश्राम किया. इससे पूर्व सांसद बूथ नंबर 24 मध्य विद्यालय उपर अंकुरा के शिक्षक व शिक्षकों से मिले और उनका हाल चाल लिया. नगर भ्रमण कर किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत कार्ड, आवास योजना के दर्जनों लाभार्थियों से मिलकर लाभुकों से पूछा कि आपलोग मोदी सरकार से खुश हैं या नहीं. इसपर सभी लाभुकों ने एक स्वर में कहा कि हमलोग मोदी सरकार से खुश हैं. इसके बाद बूथ समिति, पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा. सांसद श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है. उन्होंने ग्रामीणों से फिर भाजपा सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ही राम मंदिर बना. कल भाजपा के द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया जायेगा. मौके पर भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, मोहन कुंभकार, रतिरंजन गिरी, बरुण चौधरी, प्रकाश बाउरी, शिवपूजन गोप, महेश महतो, आशुतोष चौधरी सुधीर नापित, अमृत समेत दर्जनों ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deo-removed-6-teachers-of-parsbaniya-plus-two-high-school/">धनबाद

: डीईओ ने परसबनिया प्लस टू उच्च विद्यालय के 6 शिक्षकों को हटाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही