Search

 
 
 

धनबाद :  मैथन में सांसद पीएन सिंह ने की स्कूल के नव निर्माण कार्य की शुरुआत

 
Maithan :  मैथन (Maithan) धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने रविवार 23 अक्टूबर को मैथन एरिया नम्बर छः स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के नवीनीकरण कार्य का शुभारम्भ किया. नवीनीकरण कार्य डीएमएफटी कोष से 95 लाख 31 हजार रुपये की लागत से होगा. दो मंजिला भवन, किचेन, रंगमंच आदि का निर्माण शामिल है. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विद्यालय के नवीनीकरण से बच्चों को पठन- पाठन में होनेवाली कठिनाइयों से निजात मिलेगी. परिणाम स्वरूप शिक्षा के संचार में भी गति आएगी. विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर राम सहित शिक्षकों ने सांसद को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर जयशंकर सिंह, रविंद्र साहनी, पिंटू सिंह, कंचन महतो, सुष्मिता दुबे, श्वेता भारती आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-womans-body-removed-from-grave-buxar-police-returned-with-post-mortem-report/">धनबाद:

कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर लौटी बक्सर पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही