Search

 
 
 

धनबाद : सांसद पीएन सिंह ने राज्य के गृह सचिव को लिखा पत्र

 
निरसा थाना के ने भवन में अस्थायी अग्निश्मन केन्द्र खोलने की मांग
Govindpur : सांसद पीएन सिंह ने झारखंड के गृह सचिव को पत्र लिखकर जीटी रोड पर स्थित निरसा थाना के नए भवन परिसर में अस्थायी अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है. सांसद ने पत्र में कहा है कि धनबाद जिला के निरसा, केलियासोल, एगयारकुंड व पूर्वी टुंडी प्रखंड और गोविंदपुर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के गांवों में अगलगी की घटना होने पर धनबाद जिला मुख्यालय से अग्निशमन दस्ता के पहुंचने में काफी देर हो जाती है. धनबाद जिला मुख्यालय से इन प्रखंडों के सुदूर गांवो की काफी दूरी है. अपने पत्र में सासंद ने लिखा है कि प्रस्तावित केंद्र से उक्त चारों प्रखंडों के अलावा गोविंदपुर प्रखंड के पूर्वी भाग को भी अगलगी की घटना पर लाभ होगा. इसके पूर्व गोविंदपुर नागरिक समिति के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने सांसद को पत्र लिखकर अस्थायी अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग की थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-will-give-the-mantra-of-project-and-financial-management-to-the-general-managers-of-secl/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : आईआईटी-आईएसएम एसईसीएल के महाप्रबंधकों को प्रोजेक्ट व वित्तीय प्रबंधन का देगा मंत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही