Search

धनबाद:  सांसद ने बीसीसीएल सीएमडी के समक्ष रखी दर्जनों समस्याएं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह एक फरवरी को जन समस्याओं के समाधान को लेकर बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता से कोयला भवन मुख्यालय में मिले. सांसद ने बीसीसीएल विस्थापितों की समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान, मौसम को देखते हुए अभी से ही जल समस्या के समाधान हेतु सार्थक कदम उठाने, पानी सप्लाई के लिए जहां पाइप की आवश्यकता हो, वहां पाइप लगाने, चापाकल की मरम्मत कराने सहित जिले के सौंदर्यीकरण में बीसीसीएल को सार्थक भूमिका निभाने को कहा. उन्होंने श्रमिक चौक के सौंदर्यीकरण की मांग की. इसके अलावा बीसीसीएल को अपने कॉलोनियों में विवाह भवन का निर्माण कराने की भी मांग की. सीएमडी समीरन दत्ता ने उपर्युक्त सभी मांगों पर सार्थक पहल का आश्वासन दिया. इस अवसर पर बीसीसीएल के नव नियुक्त निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैय्या, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जीएमपी विद्युत साहा, जीएम सिविल भवानी शंकर घोष और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमलेश सिंह, बीसीसी एलकेपीआरओ उदयवीर सिंह, अजय तिवारी, अमित कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp