Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सांसद पहुंचे जन वितरण प्रणाली की दुकान, बंटवाया राशन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मनईटांड़ मंडल छठ तालाब के समीप 13 अप्रैल बुधवार को धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने गोपाल साहू की जन वितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया. लाभुकों के बीच नि:शुल्क राशन का वितरण कर सांसद ने इस योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना चलाई जा रही है. इस योजना से सभी लाभुकों को काफी राहत मिल रही है. उन्होंने कहा कि 2 वर्ष कोरोना काल के दौरान मुफ्त राशन वितरण कर प्रधानमंत्री ने लाभुकों को राहत दी है. इसके लिए प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही