Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :पुल निर्माण में घटिया  सामग्री के उपयोग पर भड़के सांसद प्रतिनिधि

Gomoh: गोमो-हरिहरपुर मुख्य सडक मार्ग पर बिशुनपुर पंचायत सचिवालय के समीप नाले पर लगभग ढाई  करोड रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. मगर पुल के निर्माण में मिट्टी युक्त घटिया बालू, जंग लगा ऑर्डिनरी रड , 20 एम एम की  जगह 3` 4 साइज के मेटल का उपयोग किया जा रहा है. निर्माण कार्य का निरीक्षण गुरुवार  1 जून को  जिला परिषद के उपाध्यक्ष व  सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने किया. इस  मौके पर पंचायत समिति सदस्य राम चंद्र ठाकुर, मुखिया अहमद अली, सहायक अभियंता मुकेश कुमार,कनीय अभियंता अशोक माथा भी मौजूद थे. कीचड़ में ही  निम्न स्तर का  जमीनी फाउंडेशन देख  कर  सांसद प्रतिनिधि सुभाष  रवानी भड़क गये. उन्होँने घटिया निर्माण कार्य  पर नाराजगी व्यक्त करते हुए  कहा कि  विभागीय अभियंता ने  ठेकेदार  को  अनियमितता बरतने के लिए  पूरी छूट दे रखी है. उन्होंने  जांच की मांग  की.  उन्होंने विभागीय कार्यपालक अभियंता पर भी आरोप लगाया कि  शिलान्यास में सांसद प्रतिनिधि एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष को सूचना नहीं दी गई. सूचना पाकर सहायक अभियंता मुकेश कुमार पहुंचे. उन्होंने भी  माना कि काम में अनियमितता बरती जा रही है. उन्होँने निर्माण कार्य बंद करा दिया तथा ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण बालू, गिट्टी, रड आदि सामग्री का उपयोग करने की हिदायत दी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही