Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सांसद खेल महोत्सव 18 मार्च से, मैराथन दौड़ से होगा आगाज

Dhanbad : धनबाद के जियलगोड़ा स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 18 मार्च को शुरू होगा. जिला भाजपा ने आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है. खेल महोत्सव के संयोजक मानस प्रसून ने बताया कि 17 मार्च को देर शाम तक चली आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों से लेकर प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों, 16 सेंटर पर हो रहे रजिस्ट्रेशन, खिलाड़ियों व अतिथियों के स्वागत के लिए बनाए गए तोरण द्वार आदि का जायजा लिया गया.

सुबह 10 बजे होगा उद्घाटन

सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत सुबह 8 बजे मैराथन दौड़ से होगी. दौड़ में तीन हज़ार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. वहीं दिन के 10 बजे खेल का औपचारिक उद्घाटन खेल एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे. दो दिनों में जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के पांच हज़ार से अधिक खिलाड़ी क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, वुशु, वॉलीबॉल, साइकलिंग, मैराथन और योगासन में भाग लेंगे. कार्यक्रम की तैयारी में सह संयोजक संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, चंद्रशेखर मुन्ना, शशि सिंह, अरुण कुमार, रूपेश सिन्हा, अखिलेश झा समेत अन्य लगे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-loan-of-50-lakh-given-to-75-women-in-the-camp-for-employment/">धनबाद

: शिविर में 75 महिलाओं को रोजगार के लिए दिया गया 50 लाख का ऋण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही