Search

धनबाद: एमपीएल पर प्रदूषण फैलाने का आरोप, जांच के लिए पहुंची टीम

Nirsa : निरसा (Nirsa) मैथन पावर लिमिटेड इन दिनों विवादों के घेरे में है. पावर लिमिटेड द्वारा प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिलने पर प्रदूषण विभाग की टीम मंगलवार को जांच को पहुंची. अधिकारियों की टीम ने बारीकी से जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली. टीम अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी. जानकारी के अनुसार मैथन पावर लिमिटेड से सटे पलारपुर पंचायत के कमारडीह गांव के लोगों ने लिखित शिकायत पंचायत के मुखिया देवी से की थी. कहा था कि कंपनी द्वारा कोयला और छाई ढुलाई में बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाया जा रहा है. इस कारण गांव की जमीन बंजर हो रही है, साथ ही गांव के लोग बीमार पड़ रहे हैं. इसी शिकायत पर विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने मुख्यमंत्री, झारखंड प्रदूषण विभाग और उपायुक्त को पत्र लिखा था. इसी शिकायत पर टीम ने जांच किया की व ग्रामीणों से पूछताछ भी की. इधर प्रदूषण विभाग से आए अधिकारियों ने कहा कि वस्तुस्थिति की जानकारी ले ली गई है. जल्द ही मैथन पावर लिमिटेड को निर्देश दिया जाएगा कि इस पर रोक लगाई अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp