Search

 
 
 

धनबाद : एमपीएल ने 214 खिलाड़ियों को बांटी खेल सामग्री

 

बच्चों के सपनों को पूरा करने में स्पोर्ट्स की भूमिका अहम : सीईओ

Maithon : मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) के सीएसआर विभाग की ओर से शनिवार को राज ग्राउंड, पोद्दारडीह में 214 खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण किया गया. एमपीएल अधिकारियों की पत्नियों ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि एमपीएल सीएसआर द्वारा 678 खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. लड़कियां भी इसका लाभ उठाएं.इस दौरान खिलाड़ियों ने शॉटपुट, बॉक्सिंग, डिस्को, जैबलिन जैसे खेलों का प्रदर्शन किया. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने अपने संदेश में कहा है कि बच्चों के सपनों को पूरा करने में स्पोर्ट्स की भूमिका अहम है. इसके लिए निरंतरता के साथ दृढ़ता, प्रयास और समर्पण महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही